Sunday, April 5, 2020

" एक दिया जलाए" By - Pratap Kumar


" एक दिया जलाए"

आओ हम एक दिया जलाए 
अंधकार को प्रकाश में बदले
आओ देश का मनोबल बढ़ाए
दिल की दूरियों को मिटाए 
आओ हम एक दिया जलाए।

आओ अपने दिल को बहलाए
किरणों के सागर में बह जाए
आओ दिल से दिलों को जोड़े
एक मन, विचार एवं दिल से
आओ हम एक दिया जलाए।

हम दिया के दिव्य शक्ति से 
संसार को प्रकाशमान करें
अनंत पथ पर अग्रसर होकर
आओ नई किरणों को जाने
आओ हम एक दिया जलाए।

अपने देश और दशवासियों में
दिया और बात्ती जैसा प्रेम हो
सम्पूर्ण ब्रम्हांड के कण - कण में
ज्ञान के ज्योति से पहचान बनाए
आओ हम एक दिया जलाए।
-प्रताप कुमार


No comments:

Post a Comment