Saturday, August 8, 2020

"जय हिन्द की सेना"

आओ देखो इस देश को जो हैं वीरों की।
दिल में हैं भक्ति देश के प्रति जवानों की।
भारत देश है मेरा महर्षि वेद पुरणों की।
इस मिट्टी में जन्म हुआ रमन महान की।
कलाम, बुद्ध, चाणक्य भंडार हैं ज्ञान की।
भारत देश है मेरा संस्कृति संस्कार की।
इस मिट्टी में जन्म हुआ ज्ञान विज्ञान की।
आओ पहचान बने देश के विरासत की।
भारत धरती है नालंदा, सिंधु घाटी की।
याद है संघर्ष गांधी, नेहरू, सुभाष की।
नमन मुझे वीर जवानों के बलिदान की।
जय हो, जय हो, जय हिन्द की सेना की।

No comments:

Post a Comment